दुष्यंत चौटाला ने निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसदों को दी बधाई

0
608

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर रामचंद्र जांगड़ा, दुष्यंत कुमार गौतम और दीपेंद्र हुड्डा को बधाई दी है। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि उच्च सदन के सदस्य के रूप में वे गरीब, मजदूर, किसान, जवान, महिलाओं, छात्रों की आवाज संसद में बुलंद करेंगे और हरियाणा के हितों को मजबूती देंगे।

वहीं आज राज्यसभा सांसद बनने से पहले रामचंद्र जांगड़ा ने चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here